Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बालू लदे ट्रक की टक्कर से पिकअप नहर में गिरा:भूमसी पुल के पास हादसा, होर्डिंग तोड़कर नहर में गिरा वाहन; चालक सुरक्षित


हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग एनएच-333 पर स्थित भूमसी पुल के समीप शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ। बालू लदे एक ट्रक की टक्कर से प्लास्टिक की टेबल और कुर्सियों से भरा एक पिकअप वाहन सड़क किनारे लगे होर्डिंग व नेम बोर्ड को तोड़ते हुए नहर में जा गिरा। इस घटना में पिकअप चालक सुरक्षित बच गया, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, यह पिकअप वाहन गिरिडीह से प्लास्टिक की टेबल और कुर्सियां लेकर सहरसा जा रहा था। पिकअप के चालक चंद्रिका तांती ने बताया कि उनके आगे चल रही एक बस भूमसी पुल के पास अचानक धीमी हो गई। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे बालू लदे ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप नहर में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने नहर में गिरे वाहन से प्लास्टिक की टेबल और कुर्सियों को बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे बालू लदे ट्रक को भी लोगों ने रोक लिया। सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि बालू लदा ट्रक पूर्णिया की ओर जा रहा था। इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो एक राहत की बात रही। हालांकि, पिकअप वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है। चालक के सुरक्षित बच जाने से लोगों ने संतोष व्यक्त किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles