Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिजली समस्या को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

बिजली दर में वृद्धि, अनियमित बिजली आपूर्ति व पोस्टपेड मीटर के माध्यम से मनमाने बिलिंग के खिलाफ शुक्रवार को भाजपा की ओर से चास में बिजली विभाग के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया. इससे पहले जिला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज के नेतृत्व में आइटीआइ मोड़ से जुलूस निकाला गया. डॉ राज ने कहा कि राज्य की जनता के साथ खुला अन्याय और आर्थिक शोषण हो रहा है. हेमंत सरकार की इस गलत नीति को भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी. शीघ्र ही बिजली की नियमित आपूर्ति और स्मार्ट मीटर से बिलिंग में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की गयी, तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा. मौके पर मुख्य रूप से आरती राणा, जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी, अनिल स्वर्णकार, गिरिजा देवी, अर्चना सिंह, संजय सिन्हा, रामलाल सोरेन, ईश्वर महतो, मनोज ठाकुर रवि शंकर जायसवाल, विभीषण सिंह चौधरी, एंजेला सिंह, जय नारायण मरांडी, विक्रम महतो, मेघन महतो, राजेश सिन्हा, धनंजय चौबे आदि उपस्थित थे.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles