Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार के सभी एक्सप्रेस-वे को 6 लेन बनाने की मांग, क्या है सरकार का नया रोड प्लान

बिहार के सभी एक्सप्रेस-वे को 6 लेन बनाने की मांग, क्या है सरकार का नया रोड प्लान

Expressway In Bihar : बिहार राज्य में प्रस्तावित और निर्माणाधीन सभी एक्सप्रेस-वे को अब चार के बजाय छह लेन बनाने का अनुरोध केंद्र सरकार से किया गया है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा के पटना दौरे के दौरान हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यह महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा गया.

अगर केंद्र से इसे हरी झंडी मिलती है, तो बिहार की कनेक्टिविटी न केवल उत्तर भारत बल्कि पूर्वोत्तर राज्यों के साथ भी विश्वस्तरीय हो जाएगी.

बिहार के एक्सप्रेस-वे को छह लेन बनाने की पहल

समीक्षा बैठक के दौरान पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने केंद्रीय मंत्री के सामने राज्य का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि बिहार में प्रस्तावित सभी एक्सप्रेस-वे को छह लेन बनाने से भविष्य की यातायात जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा.

अभी तक राज्य में केवल पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे को मंजूरी मिली है, लेकिन सरकार चाहती है कि आगे बनने वाले एक्सप्रेस-वे भी बड़े और आधुनिक मानकों के हों.

पटना रिंग रोड और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी पर विशेष जोर

समीक्षा बैठक के दौरान पटना रिंग रोड की प्रगति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने केंद्रीय मंत्री को रिंग रोड के उत्तरी भाग, विशेषकर दिघवारा से सराय तक के अलाइनमेंट की जानकारी दी.

अधिकारियों को निर्देश दिया है कि रिंग रोड के उत्तरी भाग की डीपीआर (DPR) जल्द तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि निर्माण कार्य को समय पर मंजूरी दी जा सके.

वैशाली और मुजफ्फरपुर में जाम से मिलेगी मुक्ति

बिहार के प्रमुख शहरों में लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए. वैशाली के रामाशीष चौक पर यातायात के दबाव को कम करने के लिए मल्टीलेवल जंक्शन की स्वीकृति पर गंभीरता से विचार किया गया.

इसके साथ ही मुजफ्फरपुर के नवनिर्मित बाईपास के मधौल और कांटी इलाके में सुरक्षा के दृष्टिकोण से जंक्शन विकसित करने का निर्देश दिया गया है. इन जंक्शनों के बनने से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि भारी वाहनों का परिचालन भी सुगम हो सकेगा.

जेपी गंगा पथ और अटल पथ का बनेगा स्मार्ट नेटवर्क

राजधानी पटना की लाइफलाइन कहे जाने वाले जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ट्रांसपोर्ट प्लानर्स की मदद ली जा रही है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे ट्रांसपोर्ट प्लानर के सुझावों के आधार पर गंगा पथ के एप्रोर्च रो को इस तरह विकसित करें कि निर्माणाधीन पुलों का जुड़ाव अटल पथ, पाटलि पथ और दीघा-शेरपुर गंगा पथ के साथ निर्बाध हो सके.

इसके अलावा प्रस्तावित सोनपुर एयरपोर्ट के पास एसएच-74 से पटना-बेतिया मार्ग तक सर्विस रोड बनाने पर भी चर्चा हुई, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को एक नए स्तर पर ले जाएगा.

Also Read: बेगूसराय में सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा से पहले सुरक्षा में चूक, हेलीपैड पर पहुंचा बैल, पुलिसकर्मियों को दौड़ाया

The post बिहार के सभी एक्सप्रेस-वे को 6 लेन बनाने की मांग, क्या है सरकार का नया रोड प्लान appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles