Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार के 17 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट:50KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, प्रदेश में अब तक 37% कम बारिश


बिहार के 17 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 29 जुलाई तक बारिश की संभावना है। बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अब तक बिहार में 277.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि अभी तक 442.3 एमएम बारिश हो जानी चाहिए थी। इस प्रकार राज्य में 37 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मानसून की ट्रफ लाइन बिहार के नजदीक से गुजर रही मानसून की ट्रफ लाइन भी बिहार के करीब से गुजर रही है। यह रेखा राजस्थान से होते हुए मध्य भारत और झारखंड के रास्ते उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। ट्रफ लाइन के बिहार के पास रहने से बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं, जिससे राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। वहीं, राज्य में 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी पुरवा हवा भी चल रही हैं। इन हवाओं की वजह से मौसम में नमी बनी हुई है और बीच-बीच में धूप निकलने के बावजूद तापमान ज्यादा नहीं बढ़ रहा। सबसे ज्यादा पटना में बारिश पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश पटना जिले के फुलवारीशरीफ में 53.6 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा नवादा में 52 मिमी, पटना एयरपोर्ट पर 42.7 मिमी, पकरीबरावां (नवादा) में 36.4 मिमी, पूसा (समस्तीपुर) और बोचहां (मुजफ्फरपुर) में 34.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, नालंदा, सारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, जहानाबाद और बक्सर जैसे जिलों में सामान्य वर्षा हुई। गया, वैशाली, बेगूसराय, अरवल और शेखपुरा जैसे जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। पटना में बादलों का आना-जाना लगा रहेगा राजधानी पटना में अगले चार 4 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार शहर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बीच-बीच में बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बारिश और आकाशीय बिजली चमके तो अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। सुरक्षित स्थान पर रहें। पेड़, बिजली के खंभों या खुले मैदान में खड़े होने से बचें। किसान मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही खेतों में काम करें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles