Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बीएड और पीजी परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि जारी

भास्कर न्यूज | सीवान जिले में संचालित डिग्री और बीएड कॉलेज में जय प्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) के परीक्षा विभाग ने बी.एड प्रथम वर्ष (सत्र 2025-27) परीक्षा 2026 तथा स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र 2022-24) परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा प्रपत्र भरने और शुल्क जमा करने की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा द्वारा जारी अधिसूचना में सभी संबंधित महाविद्यालयों और विभागों को निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है।बी.एड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरकर महाविद्यालय में जमा करने की तिथि 4 मई से 11 मई 2026 तक तय की गई है। महाविद्यालयों को 12 मई 2026 तक परीक्षा प्रपत्र विश्वविद्यालय में जमा करना होगा। इसके लिए प्रति छात्र 2375 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। केवल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी) के माध्यम से नामांकित और पंजीकृत विद्यार्थी ही फॉर्म भर सकेंगे। सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों की अभिप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।वहीं, स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों के लिए 24 अप्रैल से 2 मई 2026 तक फॉर्म विभाग या महाविद्यालय में जमा किए जाएंगे।विश्वविद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 4 मई 2026 निर्धारित की गई है। सैद्धांतिक विषयों के लिए 900 रुपये तथा प्रायोगिक विषयों के लिए 1100 रुपये शुल्क तय किया गया है।विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन और शुल्क का ऑनलाइन भुगतान अनिवार्य होगा। बिना पंजीयन संख्या, अधूरे आवेदन या अप्रमाणित दस्तावेजों वाले फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles