पूर्णिया में बीजेपी की विराट जीत का जश्न मनाया गया। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का उत्साह देखते ही बन रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले भर से पार्टी कार्यकर्ता आरएन साव चौक पर एकजुट हुए और भाजपा की जीत का जश्न मनाया। नतीजों के ऐलान के बाद जैसे ही भाजपा की जीत स्पष्ट हुई, भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम सड़कों पर उतर आया। आर एन साह चौक पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और जय श्रीराम, भारत माता की जय, पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।
जश्न के बीच कार्यकर्ताओं ने खाया झालमुड़ी जश्न के दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर खुशी साझा की। इस विजय उत्सव में सबसे आकर्षक झालमुड़ी रहा। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौजूद लोगों के बीच झालमुड़ी दिया और खुद भी खाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी।
जनता के अटूट विश्वास की जीत है
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों और जनता के अटूट विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी के परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि देश की जनता सर्फ विकास और सुशासन की राजनीति को पसंद करती है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, दिलीप कुमार दीपक, नूतन गुप्ता, अभ्यम लाल, अनिल चौधरी और राजेश गोस्वामी ने कहा बंगाल से सिर्फ भाजपा नहीं जीती बल्कि भारत का संविधान जीता है।


