Monday, April 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बुजुर्ग मोहम्मद इस्माइल की सड़क हादसे में मौत:मझगांव में तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, आरोपी फरार


पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दिलदार चौक में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में 69 वर्षीय मोहम्मद इस्माइल की मौत हो गई। यह घटना मझगांव में हुई। मोहम्मद इस्माइल अपने घर के पास ही बकरी लाने के लिए पैदल निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मझगांव पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए केवझर ले जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और करीब 7:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बाइक एमडी अजलन चला रहा था, जो एमडी करीमुद्दीन का पुत्र है। हादसे के बाद आरोपी बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हो रहे लगातार हादसों को लेकर नाराजगी है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles