![]()
बेगूसराय में प्रशासन के एक्शन के बाद भी गोलीबारी थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार रात जमीन विवाद में बदमाशों ने एक किसान को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल किसान की पहचान शेरपुर निवासी संजय कुमार राय (40) के तौर पर हुईहै। बाएं साइड सीने के ऊपरी हिस्से में बुलेट लगी है। आईसीयू में एडमिट है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव की है। घात लगाकर किया हमला पत्नी शोभा कुमारी ने बताया कि रात में मवेशी खुलने की आवाज सुनकर मेर पति घर के पीछे बथान पड़ गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने गोली मारी है। फायरिंग की आवाज सुनकर हम लोग दौड़े। जमीन पर खून से लथपथ पड़े हुए थे। जहां से उठाकर अस्पताल लेकर आए। पड़ोस के ही मनोज कुमार राय से जमीन का विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पहले भी मारपीट हुई थी। गोली मारने की धमकी दी गई थी। बदमाश बथान के पास छिपकर बैठा हुआ था। वारदात के बाद पैदल ही भाग निकला। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष ऋषिकांत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल का इलाज चल रहा है। बयान के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

