Saturday, May 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेगूसराय में कैश वैन के गार्ड की बंदूक से फायरिंग:यूको बैंक के ऑफिस बॉय की जांघ में लगी गोली, हिरासत में लिया गया सुरक्षाकर्मी


बेगूसराय के मारवाड़ी मोहल्ला में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब यूको बैंक के गेट पर अचानक गोली चल गई। गोली चलते ही आसपास के लोग भाग खड़े हुए, बैंक में भी सन्नाटा मच गया। कैश वैन के गार्ड के बंदूक से चली गोली से अनिल दीक्षित घायल हो गया है। अनिल दिक्षित (31) यूको बैंक का डेली वेजेस ऑफिस बॉय है, उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कैश वैन के गार्ड वरुण सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। गाड़ी में कैश रख रहा था ऑफिस बॉय, तभी चली गोली घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज कैश मैनेजमेंट कंपनी SIS की गाड़ी यूको बैंक के मारवाड़ी मोहल्ला स्थित मेन ब्रांच में कैश लेने आई थी। बैंक का ऑफिस बाय अनिल दीक्षित कैश बॉक्स लेकर गाड़ी में रख रहा था। तभी कैश वैन के गार्ड नौला के रहने वाली वरुण सिंह के बंदूक से गोली चल गई। गोली अनिल दीक्षित के दाएं जांच में लगी और वह गिर गया। जिसके बाद मौके पर अपना अफरातफरी मच गई। बैंक के स्टाफ ने तुरंत घटना की सूचना रतनपुर थाना को दी। इसके बाद कैश वैन एवं बैंक के स्टाफ और आसपास के जुटे लोग ऑफिस बॉय अनिल दीक्षित को निजी नर्सिंग होम में ले गए। जहां की जांघ में गोली लगने से उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया है। हाथ से बंदूक गिर जाने के कारण गोली चलने की आशंका वहीं सूचना मिलते ही पहुंची रतनपुर थाना की पुलिस ने कैश वैन के गार्ड भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित नौला गांव के रहने वाले वरुण सिंह को बंदूक सहित हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ चल रही है, प्रथम दृष्टया उसने बताया है कि हाथ से बंदूक गिर जाने के कारण गोली चली। इस संबंध में अभी कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। घटना का खुलासा अनिल दिक्षित के होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा। घटना के संबंध में सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि गार्ड के लाइसेंस हथियार से एक्सीडेंटल फायर हुआ है। गोली बैंक के ही एक स्टाफ के पैर में लग गया। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच-पड़ताल और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles