Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेगूसराय में ABVP की खेलो बखरी प्रतियोगिता:लंबी कूद में मीठी-सचिन ने मारी बाजी; टीचर बोले- युवाओं के चरित्र निर्माण में खेलकूद की भूमिका अहम


बेगूसराय के बखरी में खेल कूद प्रतियोगिता चल रही है। इसमें शिक्षक कृष्णमोहन कुमार ने कहा है कि युवाओं के चरित्र निर्माण में खेलकूद की महत्वपूर्ण भूमिका है। शकरपुरा उच्च विद्यालय मैदान में अभाविप की ओर से आयोजित खेलो बखरी प्रतियोगिता के तहत लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्जनों छात्रों ने लंबी छलांग लगाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए पूर्व नगर मंत्री संतोष गुड्डू और समाजसेवी गौरव सावर्ण ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। खेल के क्षेत्र में यहां के युवा सीमित संसाधन में भी आगे बढ़ने का हौसला रखते है। खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। प्रतिभावान छात्रों को वे हरसंभव सहयोग करेंगें। अतिशीघ्र खेल मैदान का जीर्णोद्धार करने की मांग जिला संयोजक अनुभव आनंद और प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रविन्द्र कुमार ने शकरपुरा खेल मैदान की बदहाली पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बखरी का एकमात्र खेल मैदान राजनीतिक और प्रशासनिक उपेक्षा की दंश झेल रहा है। सरकार की ओर से प्रत्येक प्रखंडों में खेल मैदान की घोषणा की गई है। लेकिन बखरी में इसको लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं है। अतिशीघ्र खेल मैदान का जीर्णोद्धार किया जाए। कार्यक्रम संयोजक दिलखुश कुमार ने बताया कि ग्रुप-ए से सपना,भावना, पल्लवी, दीपांशु, मो. हसन, अनिकेत और ग्रुप-बी से कल्पना, सुमरन, सरिता, सचिन, सुमित व मनटुन अव्वल रहे। ग्रुप-सी से मीठी, बिंदु, सोनी, पप्पू, पृथ्वीराज और मिथलेश अव्वल रहे। मौके पर नगर सहमंत्री दीपक, पुष्पम, मणिरत्नम, प्रियांशु रघुवंशी, मोहित, विकास, विशाल और सौरभ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles