Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेतिया में तेज आंधी-बारिश, गर्मी से मिली राहत:बिजली आपूर्ति बाधित,पेड़ों की टहनियां टूटीं; कई घरों के छप्पर उड़े


बेतिया में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले घने बादल छा गए और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के कारण पेड़-पौधे झुक गए और कई स्थानों पर टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दुकानदारों ने बंद की दुकानें आंधी-बारिश के कारण सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाजारों में खरीदारी कर रहे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं, जबकि राहगीर आश्रय की तलाश में भटकते रहे। तेज हवाओं से उड़ी धूल ने दृश्यता को प्रभावित किया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। बिजली खंभों और तारों को नुकसान इस दौरान कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कुछ स्थानों पर बिजली के खंभों और तारों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है। ग्रामीण इलाकों में आंधी का असर कच्चे मकानों और झोपड़ियों पर भी देखा गया, जहां कई घरों की छप्पर उड़ गईं। हालांकि, इस बारिश से बढ़ती गर्मी और उमस से लोगों को कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने पहले ही मौसम में बदलाव की संभावना जताई थी, लेकिन आंधी-बारिश की तीव्रता ने सभी को चौंका दिया। इस अचानक बदले मौसम ने नगर प्रशासन की तैयारियों की भी परीक्षा ले ली हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles