Monday, May 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत:परिजनों ने हॉस्पिटल में किया हंगामा, अस्पताल प्रबंधक ने 6 लाख मुआवजा दिया


बोकारो के चास स्थित सुरेश अमृत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में बच्चेदानी (यूटरस) के ऑपरेशन के दौरान 55 वर्षीय पार्वती देवी की मौत हो गई। इस घटना के बाद शुक्रवार को अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पार्वती देवी बरडटांड, नारायणपुर पंचायत की निवासी थीं। पार्वती देवी को उनके पति प्रदीप शर्मा ने 2 मार्च की रात करीब 8 बजे ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन से पहले सभी आवश्यक जांचें कराई गई थीं और उनकी रिपोर्ट सामान्य पाई गई थी। ऑपरेशन के दौरान ही पार्वती देवी की हालत बिगड़ गई शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे डॉ. शुभ्रा वर्मा की देखरेख में ऑपरेशन शुरू हुआ। हालांकि, ऑपरेशन के दौरान ही पार्वती देवी की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। मृतका के बेटे ने बताया कि शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन लगभग एक घंटे बाद ऑपरेशन थिएटर में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की उचित व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण उनकी मां की जान चली गई। वहीं, अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने महिला की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। ऑक्सीजन की कमी के आरोपों की भी जांच की जा रही: थाना प्रभारी घटना की सूचना मिलने पर चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी अस्पताल पहुंचीं और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यूटरस का ऑपरेशन चल रहा था, इसी दौरान मरीज को हार्ट अटैक आया जिससे उसकी मौत हो गई। ऑक्सीजन की कमी के आरोपों की भी जांच की जा रही है। चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने बताया कि मृतका के परिजनों को इलाज में खर्च हुई राशि वापस करने के साथ 6 लाख रुपए का मुआवजा भी दिया गया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने घर ले गए। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles