भोजपुर के बिलौटी गांव में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सियासी हलचल लगातार तेज बनी हुई है। मंगलवार को संदेश विधानसभा क्षेत्र के विधायक राधाचरण साह उर्फ राधाचरण सेठ परिवार से मिलने पहुंचे। परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान विधायक ने कहा कि घटना बेहद दुखद और संवेदनशील है, जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। निष्पक्ष जांच और न्याय का दिलाया भरोसा विधायक राधाचरण साह ने कहा कि राज्य सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की है। इसके अलावा मानवाधिकार आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है। जांच की जिम्मेदारी डीआईजी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। सरकार इस मामले को पूरी गंभीरता के साथ देख रही है। जल्द ही जांच रिपोर्ट सामने आएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। सरकार की प्राथमिकता पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि जांच प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी। इस दौरान भरत तिवारी के परिवार के सदस्यों ने भी विधायक के समक्ष अपनी बातें रखीं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं लोग भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों के बीच लगातार चर्चा और विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है। ऐसे में सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक का पीड़ित परिवार से मिलना और न्याय का भरोसा दिलाना राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भरत तिवारी के परिजनों से मिले जेडीयू विधायक:राधाचरण सेठ ने न्याय का दिलाया भरोसा, बोले- जांच के आधार पर दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई