Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर के एजेंसी में गैस उपभोक्ताओं ने किया हंगामा:कहा- 5 दिनों से चक्कर लगा रहे, LPG नहीं मिल रही, 6 घंटे से लाइन में खड़े हैं


भागलपुर के सुल्तानगंज शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत दूसरे दिन भी बनी रही, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को शहर के इंडिया अनुराधा गैस गोदाम पर सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए पहुंच गए और लंबी कतारें लग गईं। उपभोक्ता सुबह 9 बजे से ही तपती धूप में खड़े रहे, लेकिन पांच से छह घंटे बीत जाने के बावजूद अधिकांश लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल सका। स्थिति तब और बिगड़ गई जब लंबे इंतजार के बाद भी वितरण व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाई और लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा। गैस की कमी और अव्यवस्था से नाराज उपभोक्ताओं ने गोदाम परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए डायल 112 की पुलिस टीम को बुलाना पड़ा। पुलिस के पहुंचने के बाद किसी तरह लोगों को शांत कराया गया और लाइन में लगे उपभोक्ताओं के बीच गैस वितरण की प्रक्रिया शुरू कराई गई। इसके बावजूद भी कई उपभोक्ता घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटने को मजबूर दिखे। 5 दिनों से गैस के लिए लगा रहे चक्कर उपभोक्ता रुस्तम कुमार ने बताया कि वे ओडाढी गांव से आए हैं। उनके गांव में गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है। सुबह फोन करने पर एजेंसी की ओर से आने की बात कही जाती है, लेकिन दोपहर होते-होते मना कर दिया जाता है। एजेंसी आकर सिलेंडर लेने को कहा जाता है। वे पिछले 5 दिनों से लगातार गैस के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिल पाया है। डीएसी नंबर होने के बावजूद न तो घर तक गैस पहुंच रही है और न ही एजेंसी पर आसानी से मिल रहा है। वहीं, दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि वे नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-17, पुरानी दुर्गास्थान से आए हैं। वे सुबह 7 बजे से गैस लेने के लिए लाइन में खड़े हैं, लेकिन दोपहर 1:30 बजे तक भी उन्हें गैस नहीं मिल सका, जबकि गैस की गाड़ी सुबह ही पहुंच चुकी थी। उन्होंने कहा कि काफी देर इंतजार के बाद 112 पर कॉल किया गया, जिसके बाद पुलिस के आने पर वितरण शुरू हुआ। इसके बावजूद कई लोगों को अब तक गैस नहीं मिल पाया है। शर्मा ने बताया कि उनका सिलेंडर 5 तारीख को बुक हुआ था और डीएसी नंबर भी मिल चुका है, फिर भी घर तक गैस की डिलीवरी नहीं की जा रही है। उन्होंने एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी वजह से आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि क्षेत्र में एक और गैस एजेंसी खुलती है तो लोगों को काफी राहत मिल सकती है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि जिले में गैस और पेट्रोल डीजल की नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। होम डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं को गैस का वितरण एजेंसियों की ओर से किया जा रहा है। बुकिंग की अपेक्षा ज्यादा संख्या में गैस सिलेंडर की डिलीवर की जा रही है। बुकिंग में भी कमी दर्ज की गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles