![]()
भागलपुर जिले के हरनथ पंचायत स्थित मिल्की इमादपुर गांव में एक अवैध बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान चार से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने मोहम्मद रिजवान के मकान से इस अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा किया। मौके से निर्मित और अर्ध-निर्मित हथियार जब्त किए गए। छापेमारी के दौरान दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। जैसे ही लोगों को भनक लगी, आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर जमा हो गए। शाहकुंड थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। उन्होंने फिलहाल अधिक जानकारी देने से इनकार करते हुए बताया कि शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी जानकारी साझा की जाएगी।


