Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर में चलती ट्रेन से गिरा यात्री:रेल पर चढ़ते समय बिगड़ा संतुलन, RPF के जवानों ने बचाई जान


भागलपुर में चलती ट्रेन से गिरने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला, सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का है। आज चलती ट्रेन पकड़ने के दौरान हादसा हुआ। RPF जवानों ने लोगों के मदद से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। JLMNCH के डॉक्टर सुमित झा ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान भागलपुर के गंगापुर के रहने वाले प्रवीण कुमार के बेटे अरुण कुमार(31) के तौर पर की गई है। चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में हादसा अरुण कुमार आज सुल्तानगंज से भागलपुर जाने के लिए डीएमयू लोकल ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शी विनोद माली ने बताया कि ट्रेन जब स्टेशन से खुली, तभी युवक चढ़ने की कोशिश कर रहा था। अचानक ट्रेन से हाथ छूट गया, संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर फिरोज अख्तर ने बताया कि युवक चलती ट्रेन पकड़ने के दौरान घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि घायल को परिजनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया और मामले की जानकारी दर्ज कर ली गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles