Thursday, June 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर में 10 कौआ की मौत, बर्ड फ्लू की आशंका:सैंडिस कंपाउंड से सैंपल भेजे जाएंगे पटना, पदाधिकारी बोली- सैनिटाइजेशन कराया जाएगा


भागलपुर शहर के सैंडिस कंपाउंड में आज 10 से ज्यादा कौवों की मौत हो गई। इस घटना से स्थानीय लोगों में बर्ड फ्लू की आशंका बढ़ गई है। सुबह टहलने आए नागरिकों ने स्विमिंग पूल के सामने और आसपास कई मरे हुए कौवे देखे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सैंडिस कंपाउंड में इतनी बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत असामान्य है। रोजाना सैकड़ों लोग इस परिसर में मॉर्निंग वॉक और व्यायाम के लिए आते हैं, जिससे मृत कौवों का खुले में पड़ा होना चिंता का कारण बन गया है। लोगों ने आना-जाना किया कम संक्रमण के डर से कई लोगों ने फिलहाल उस क्षेत्र में जाना कम कर दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल ही में नवगछिया क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत की खबरें सामने आई थीं, जिससे बर्ड फ्लू की आशंका और प्रबल हो गई है। प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग ने अब तक बर्ड फ्लू की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल जांच कराने और मृत पक्षियों को सुरक्षित तरीके से हटाने की मांग की है। लोगों ने सूचना मिलने के बावजूद संबंधित विभागों की टीम के तुरंत मौके पर न पहुंचने पर नाराजगी भी जताई। पशुपालन विभाग ने मामले पर संज्ञान लिया है। विभाग की पशुपालन पदाधिकारी अंजली कुमारी ने बताया कि कौवों की मौत वाले स्थान पर सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। मृत कौवों के सैंपल जांच के लिए पटना भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि पक्षियों की असामान्य मौत हो रही है, तो तत्काल वैज्ञानिक जांच और सतर्कता बेहद जरूरी है। समय पर जांच और रोकथाम के उपाय किए जाएं, तो किसी संभावित संक्रमण या महामारी के खतरे को टाला जा सकता है। फिलहाल, शहरवासियों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है, ताकि इस रहस्यमयी घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles