Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर में 8वीं के छात्र की गंगा में डूबकर मौत:भाई के साथ बरारी घाट पर नहाने गया था, 15 मिनट बाद पानी से बाहर निकाला गया


भागलपुर में 8वीं क्लास के स्टूडेंट की गंगा में डूबकर मौत हो गई। वो अपने भाई के साथ नदी में नहाने गया था। मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ममहतपुर निवासी सुभाष मंडल का बेटा आर्यन कुमार (14) है। हादसे के बाद वो करीब 15 मिनट तक पानी के अंदर रहा। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। परिजन मायागंज अस्पताल ले गए थे, पर उसकी जान नहीं बची। आर्यन पढ़ाई में काफी तेज था और पुलिस बनना चाहता था। घटना बरारी गंगा घाट की है। सुबह 4 बजे हमलोग गंगा में नहाने के लिए गए थे घटना की सूचना पर जगदीशपुर से मृतक के परिजन मायागंज अस्पताल पुहंचे। अस्पताल में मृतक के बड़े भाई अमित ने बताया कि सुबह 4:00 बजे मैं अपने छोटे भाई के साथ बाइक से गंगा स्नान करने के लिए बरारी घाट गया था। हमलोग गंगा में नहा रहे थे, इसी दौरान भाई डूब गया। मुझे पता भी नहीं चला। जब मैं घाट से बाहर निकलने लगा तो मुझे भाई नहीं दिखा। मैंने उसे बहुत खोजा, पर पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान पता चला कि वो नदी में डूब गया है। मैंने स्थानीय लोगों की मदद से उसे निकाला और मायागंज अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दियाय। आर्यन कुमार दो भाइयों में सबसे छोटा था, जबकि उसकी तीन बड़ी बहनें हैं। इधर, घटना के बाद बरारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles