Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में ठनका गिरने से किसान की मौत:खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा, पास खड़े बेटे की बाल-बाल बची जान


भोजपुर में सोमवार को ठनका गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई। खेत में काम करने दौरान हादसा हुआ है। मृतक की पहचान बासमनपुर गांव निवासी ज्ञानचंद सिंह के पुत्र जमींदार सिंह(57) के तौर पर हुई है। पेशे से किसान थे। घटना हसन बाजार थाना क्षेत्र की है। मृतक के बेटे संतोष सिंह ने बताया कि वह अपने पिता के साथ खेत में धान रोपनी कर रहा था। तभी तेज बारिश होने लगी। इस दौरान तेज गरज के साथ अचानक ठनका उन पर गिर पड़ा। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मैं भी पास में ही था, किसी तरह मेरी जान बची। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। परिवार में पत्नी विजान्ती देवी और तीन पुत्र संतोष सिंह, गणेश सिंह, मुकेश सिंह है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles