Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजूडीह-चंद्रपुरा मेमू आज रद्द रहेगी:आद्रा-मिदनापुर आद्रा मेमू 21, 24 और 26 को, टाटानगर-आसनसोल मेमू 24-25 को रद्द रहेगी


दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन विभागों की ओर से आवश्यक अनुरक्षण कार्य के लिए इस सप्ताह 20 से 26 जुलाई तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किए गए हैं। इस कारण भोजूडीह स्टेशन से होकर चलने वाली तीन ट्रेनों के अलावा अन्य कई ट्रेनें प्रभावित होगी। भोजूडीह-चंद्रपुरा भोजूडीह मेमू 20 को व आद्रा-भागा आद्रा मेमू 26 को रद्द रहेगी। वहीं, चक्रधरपुर-गोमो चक्रधरपुर मेमू एक्सप्रेस 21, 24 एवं 26 को महुदा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा महुदा-गोमो महुदा खंड में रद्द रहेगी। इसके अलावा आसनसोल-आद्रा आसनसोल मेमू 20 से 24 तक एवं 26 को रद्द रहेगी। आद्रा-मिदनापुर आद्रा मेमू 21, 24 एवं 26 को, आसनसोल-पुरुलिया आसनसोल मेमू 20, 21 व 23 को तथा टाटानगर-आसनसोल मेमू 24 एवं 25 को रद्द रहेगी। टाटानगर-आसनसोल बाराभूम मेमू 26 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। आद्रा-आसनसोल आद्रा खंड में रद्द रहेगी। आसनसोल-पुरुलिया आसनसोल मेमू 22 एवं 25 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। आद्रा-पुरुलिया आद्रा खंड में रद्द रहेगी। आसनसोल-टाटानगर आसनसोल मेमू 21 एवं 23 को पुरुलिया में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। पुरुलिया-टाटानगर पुरुलिया खंड में रद्द रहेगी। आसनसोल-टाटानगर आसनसोल मेमू 22 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles