Friday, June 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मंत्री बोले- दरभंगा को बिहार का नंबर-1 जिला बनाना है:इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र ने कहा- सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करें DM-SSP


दरभंगा कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री) की बैठक पथ निर्माण विभाग के मंत्री सह प्रभारी मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं की प्रगति, संभावित बाढ़ की तैयारियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत जिलाधिकारी कौशल कुमार की ओर से प्रभारी मंत्री को पाग, चादर और पौधा भेंट कर मिथिला परंपरा के अनुसार सम्मानित करने के साथ हुई। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि 20 सूत्री की बैठक जिले के विकास और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने और दरभंगा को बिहार का नंबर-1 जिला बनाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक को विभागवार जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित करने, सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने और अभियंताओं को नियमित फील्ड निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ को थाना स्तर पर औचक निरीक्षण करने, साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने को कहा। जिलाधिकारी कौशल कुमार को दरभंगा के समग्र विकास का रोडमैप तैयार कर उसे धरातल पर उतारने का निर्देश दिया गया। पंचायत भवन, मनरेगा और कृषि फीडर पर विशेष जोर बैठक में मनरेगा योजनाओं की समीक्षा करते हुए पंचायत सरकार भवनों को पूरी तरह संचालित करने, कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और सभी पंचायत भवनों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने का निर्देश दिया गया। संबंधित कर्मियों के नाम पंचायत भवनों की दीवारों पर अंकित कराने को भी कहा गया। पेयजल, स्वास्थ्य और सड़कों के मुद्दे उठे पीएचईडी विभाग को ईटावा, शिवनगर, पोहदी, महीनाम और पड़री समेत विभिन्न क्षेत्रों में जलमीनारों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और जहां बोरिंग का काम पूरा हो चुका है वहां शीघ्र वायरिंग और जलापूर्ति शुरू करने का निर्देश दिया गया। विधायक जीवेश कुमार ने कृषि फीडर को 10 दिनों के भीतर चालू कराने और पावर ग्रिड व सिंहवाड़ा उत्तरी उच्च विद्यालय के भवन निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने का प्रस्ताव रखा। विधायक विनय कुमार चौधरी ने अंटौर क्षेत्र की जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। महापौर अंजुम आरा ने स्वच्छता कर्मियों के मानदेय में वृद्धि और प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने का सुझाव दिया। सांसदों ने रखे विकास से जुड़े अहम मुद्दे मधुबनी सांसद अशोक कुमार यादव ने मनरेगा के माध्यम से पारंपरिक पोखरों के संरक्षण, जल संचयन और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने अभियंताओं को क्षेत्र भ्रमण कर पुल और नाला निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने की सलाह दी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के कारण दरभंगा तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने दरभंगा एम्स निर्माण में तेजी लाने, डीएमसीएच सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इंडोर सेवा शुरू करने, डीएमसीएच परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने का आग्रह किया। मंत्री मदन सहनी ने लंबित सड़क परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने और बोरिंग पूर्ण हो चुके क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को आम जनता और निर्वाचित प्रतिनिधियों के फोन कॉल का जवाब देने के निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने संभावित बाढ़ वर्ष 2026 की कार्ययोजना संबंधी पुस्तकाकार निर्देशिका का विमोचन किया। उन्होंने प्रत्येक अंचल में 500 अतिरिक्त पॉलीथीन शीट उपलब्ध रखने का निर्देश दिया। नाव हादसे में मृतकों के परिजनों को सहायता राशि बैठक के दौरान हाल ही में नदी में डूबने से मृत दो व्यक्तियों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान चेक भी प्रदान किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles