आगामी मलमास मेला 2026 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर राजगीर जू सफारी परिसर में हाई लेवल समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जू सफारी के निदेशक राम सुन्दर एम ने की। इस मौके पर सहायक वन संरक्षक, वन क्षेत्र के पदाधिकारी, वनपाल और वनरक्षी मौजूद रहे। मीटिंग का मेन एजेंडा मेला अवधि के दौरान संभावित भीड़ का प्रबंधन और पर्यटकों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित करना रहा। समीक्षा के दौरान निदेशक ने पर्यटकों की सुरक्षा और प्रभावी भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। निदेशक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मेले के दौरान यातायात को सुचारु रखने और स्वच्छता के साथ-साथ ठोस कचरा प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था की जाए। कैंपस के आसपास बैरिकेडिंग के निर्देश श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए पेयजल की निर्बाध उपलब्धता, पार्किंग व्यवस्था में सुधार और टिकटिंग प्रणाली के सुदृढ़ीकरण पर भी विस्तार से चर्चा की गई। भीड़ के दबाव को कम करने के लिए प्रवेश, निकास द्वारों पर अतिरिक्त काउंटर स्थापित करने और समुचित बैरिकेडिंग के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी से निगरानी सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के उद्देश्य से पूरे परिसर में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली को और अधिक सशक्त किया जाएगा, ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। इसके अतिरिक्त, बाहर से आने वाले पर्यटकों की सहायता के लिए परिसर में स्पष्ट और बहुभाषी संकेतक (साइनेज) लगाए जाएंगे और विभिन्न स्थानों पर सूचना केंद्र स्थापित किए जाएंगे। प्रशासन का प्रयास है कि मेले में आने वाले प्रत्येक आगंतुक को एक सुगम और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
मलमास मेला-2026, राजगीर जू सफारी प्रशासन ने कसी कमर:कैंपस में तैयार हो रहा है 'सुरक्षा कवच', हाई-टेक होगी निगरानी; पर्यटकों के लिए खास सुविधा