Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मलयपुर-देवाचक मार्ग पर ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:चालक गंभीर घायल, डायल 112 पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया


जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम मलयपुर-देवाचक सड़क मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना हुई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायल चालक की पहचान मलयपुर बस्ती निवासी मोहम्मद अकबर के रूप में हुई है। वह मलयपुर थाना के चौकीदार मोहम्मद तसलीम के पुत्र बताए जा रहे हैं। हादसे के समय मोहम्मद अकबर अपने ई-रिक्शा पर एक यात्री को लेकर जा रहे थे। ई-रिक्शा पर सवार यात्री को मामूली चोटें आईं और वह सुरक्षित बच गया। पुलिस ने घटना के बाद फरार हुए ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles