आईसीएसई 10वीं के नतीजों में इस बार झारखंड में टॉप पोजिशन की लड़ाई बेहद कड़ी रही। 99.2% अंक के साथ अहान रॉय, वेदांग वत्सल, हर्षित सिंघानिया (जमशेदपुर) और आरुष सिंह (बोकारो) संयुक्त रूप से स्टेट टॉपर बने। खास यह कि टॉप-3 सूची में जमशेदपुर के स्कूलों का दबदबा रहा, जबकि रांची और धनबाद के छात्रों ने भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। रिजल्ट का सबसे बड़ा संकेत यह है कि अब राज्य में सिंगल टॉपर के बजाय मल्टीपल टॉपर्स का ट्रेंड उभर रहा है। पहले और दूसरे स्थान के बीच महज 0.2% का अंतर रहा, जिससे साफ है कि मेरिट लिस्ट अब बेहद मामूली अंतर पर तय हो रही है। 99% अंक पाने वाले छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी बताती है कि राज्य में अकादमिक प्रदर्शन बढ़ रहा है।
झारखंड 10वीं टॉप-3 की लिस्ट इस प्रकार है: 99 प्रतिशत अब न्यू नॉर्मल: हाई स्कोरर्स बढ़ने से कट-ऑफ बढ़ेगा, एडमिशन की रेस कठिन होगी
रिजल्ट ने साफ कर दिया है कि अब बोर्ड परीक्षा में 99% के आसपास पास प्रतिशत असाधारण नहीं, न्यू नॉर्मल (सामान्य) होता जा रहा है। इस साल 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र सफल हुए हैं। यानी अब लड़ाई पास होने की नहीं, आगे निकलने की है। लगातार बेहतर हो रहे रिजल्ट का सबसे बड़ा असर अब कॉलेज एडमिशन में दिखेगा। बड़ी संख्या में हाई स्कोरर्स आने से सीमित सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा और तेज होगी। पिछले चार साल के रिजल्ट के आंकड़े बता रहे हैं कि 2023 में आई गिरावट के बाद परिणामों ने तेजी से रिकवरी की और 2024 से 2026 तक उच्च या स्थिर स्तर पर बने हुए हैं। परिणाम ट्रेंड (2022-2026)


