सिटी रिपोर्टर | बोकारो एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की ओर से गुरुवार को सेक्टर-5डी स्थित मानव सेवा आश्रम में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के आईक्यूएसी के तत्वावधान में तथा एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सचिव प्रमोद सिंह व अध्यक्ष अविनाश उत्कर्ष उपस्थित रहे। आयोजन आश्रम परिसर में संपन्न हुआ, जहां अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों को भोजन कराया गया। आश्रम के संचालक राजेश कुमार प्रसाद ने बताया कि इस प्रकार का सेवा कार्यक्रम हर महीने आयोजित किया जाता है, ताकि कोई भी भूखा न सोए। इस अवसर पर महाविद्यालय के आईपी सिंह, राजेश कुमार, सौरभ कुमार, अजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। लाभार्थियों ने आश्रम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को सराहनीय बताया।
मानव सेवा आश्रम के अनाथ बच्चों को कराया गया भोजन