Thursday, April 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

माया नगरी में छऊ का जादू: मुंबई के NCPA में सरायकेला के कलाकार बिखेरेंगे जलवा

माया नगरी में छऊ का जादू: मुंबई के NCPA में सरायकेला के कलाकार बिखेरेंगे जलवा

Seraikella Chhau Dance, सरायकेला (शचींद्र कुमार दाश) : स्थानीय संस्था आचार्य विचित्र सरायकेला एवं नयी दिल्ली से जुड़े सरायकेला के कलाकार आज महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आयोजित मुंबई नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) के प्रतिष्ठित लोक गाथा महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगे. इस अवसर पर कलाकार एक्सपायरी एक्सपेरिमेंट थिएटर, एनसीपीए में सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति देंगे.

छऊ नृत्य को दिया गया विशेष स्थान

संस्था से जुड़े साहनी देश रंजीत आचार्य ने बताया कि एनसीपीए में आयोजित इस लोक गाथा महोत्सव में सरायकेला छऊ नृत्य को विशेष स्थान दिया गया है. पद्मश्री गुरु शास्त्र आचार्य के नेतृत्व में यह दल महोत्सव में छऊ नृत्य की पारंपरिक और कथात्मक शैली का प्रदर्शन करेगा. इस दल में गुरु शास्त्र आचार्य के साथ सुकांत आचार्य, सतीश मोदक, विश्वनाथ कुंभकार, गोविंद महतो, शुभम आचार्य, रंजीत आचार्य, राजेश कुंभकार, चंद्र नारायण मोहंती, सुशांत सिंह, गोपाल दयाल सहित कुल 12 सदस्य शामिल हैं.

Also Read: केरल में सजा धनुर्धरों का मेला: नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट का भव्य आगाज, अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों में भरा जोश

कई पौरानिक कथाओं पर प्रस्तुत होंगे भावनात्मक नृत्य का दृश्य

बताया गया कि सरायकेला छऊ नृत्य की इस प्रस्तुति में राधा-कृष्ण रास, कच्छ देवयानी, चंद्रभागा, फूलों बसंत सहित अन्य पौराणिक और लोक कथाओं पर आधारित भावनात्मक नृत्य दृश्य प्रस्तुत किए जाएंगे. यह प्रस्तुति टिकट दर पर आयोजित की जा रही है, जिसमें दर्शक चार से पांच हजार रुपये तक का टिकट लेकर इस शास्त्रीय लोकनृत्य का आनंद ले सकेंगे.

एनसीपीए है भारत का अंतरराष्ट्रीय कला मंच

गौरतलब है कि एनसीपीए भारत का एक अंतरराष्ट्रीय कला मंच है, जहां देश-विदेश के सुविख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देते हैं. लोक गाथा महोत्सव की इस कड़ी में सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति न केवल झारखंड, बल्कि भारतीय लोक कला के लिए भी गौरव का विषय मानी जा रही है.

Also Read: चक्रधरपुर रेल मंडल के तालाबुरु में ट्रैक पर आया हाथियों का झुंड, ट्रैकमैन ने भागकर बचायी जान

The post माया नगरी में छऊ का जादू: मुंबई के NCPA में सरायकेला के कलाकार बिखेरेंगे जलवा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles