Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मालदा कांड पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- आग से खेल रहे BJP और चुनाव आयोग, अमित शाह इस्तीफा दें

मालदा कांड पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- आग से खेल रहे BJP और चुनाव आयोग, अमित शाह इस्तीफा दें

Mamata Banerjee vs Amit Shah Malda Incident: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में न्यायिक अधिकारियों (जजों) को बंधक बनाये जाने की घटना ने बंगाल की सियासत में भूचाल ला दिया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चुनाव आयोग इस मुद्दे पर राज्य सरकार को घेर रहे हैं, तो तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इसे ‘गंदी साजिश’ करार दिया है. तृणमूल कांग्रेस की लीडर ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर बंगाल की शांति से खिलवाड़ कर रहे हैं. इस पूरी अव्यवस्था के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनका इस्तीफा मांगा है.

बाहरी अधिकारियों के भरोसे बंगाल छोड़ना घातक : ममता

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग ने बंगाल की रग-रग से वाकिफ अनुभवी अधिकारियों का तबादला करके बड़ी गलती की है. पार्टी का आरोप है कि उनकी जगह ऐसे केंद्रीय अधिकारियों को थोपा गया है, जिन्हें बंगाल के भूगोल, जनसांख्यिकी (Demography) या जमीनी हकीकत की समझ बिल्कुल नहीं है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ममता बनर्जी बोलीं – अक्षम हैं बाहरी अधिकारी

TMC का दावा- ये बाहरी अधिकारी स्थानीय स्थितियों को संभालने में पूरी तरह अक्षम हैं. मालदा की छिटपुट घटना इसी प्रशासनिक नासमझी का नतीजा है. उन्होंने बंगाल को कानूनविहीन (Lawless) राज्य के रूप में पेश करने की भाजपा की सोची-समझी साजिश बताया है. ममता बनर्जी ने कहा- अगर कोई वास्तव में दोषी है, तो वह अमित शाह हैं. लोगों की सुरक्षा करने में बार-बार विफल रहने के लिए उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

Mamata Banerjee vs Amit Shah: साजिश बनाम सुरक्षा का संग्राम

ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा इस ‘अलग-थलग’ घटना का इस्तेमाल पूरे राज्य को बदनाम करने के लिए कर रही है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि बंगाल इस तरह की ‘दुष्ट साजिश’ को बर्दाश्त नहीं करेगा. 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ‘स्थानीय बनाम बाहरी अधिकारी’ की यह बहस अब एक नया चुनावी मुद्दा बन गयी है.

इसे भी पढ़ें

मालदा में आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 महिला जजों समेत 7 लीगल अफसर को भीड़ ने घेरा, लाठीचार्ज के बाद हुआ रेस्क्यू

ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला- मेरी सारी शक्तियां छीन ली, मालदा कांड राष्ट्रपति शासन की साजिश

बीरभूम में कब्र की खुदाई पर खूनी संघर्ष, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल, पथराव के बाद 14 उपद्रवी गिरफ्तार

बंगाल में जजों पर हमले से गुस्से में सुप्रीम कोर्ट, DM और SP तलब, CBI या NIA करेगी जांच

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles