Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुंगेर में नाबालिग का अपहरण कर जबरन शादी कराई:पुलिस ने मंदिर से पीड़िता को बचाया, तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, बाकी नेटवर्क की तलाश जारी


मुंगेर जिले के नया रामनगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। भागलपुर की रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता अपनी बहन के ससुराल मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आई हुई थी। गुरुवार शाम को अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। उसे नया रामनगर थाना क्षेत्र के गढ़ी रामपुर गांव स्थित पहाड़ के एक मंदिर में ले जाकर एक युवक से जबरन शादी करा दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर किशोरी की बहन और बहनोई ने गुरुवार देर रात नया रामनगर थाना पुलिस को अपहरण की सूचना दी। नया रामनगर थाना पुलिस ने मुफस्सिल थाना पुलिस और अपने वरीय अधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया। मंदिर से पीड़िता को बरामद किया
इसके बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार चौबे और नया रामनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने गढ़ी रामपुर पहाड़ पर स्थित मंदिर से पीड़िता को बरामद कर लिया। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही दूल्हा समेत अन्य लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल से दो महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की बहन के बयान पर मुफस्सिल थाना में 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया
सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर जबरन शादी कराने का मामला सामने आया था। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए पीड़िता को मंदिर से बरामद किया और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी आनंद ने बताया कि पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles