Thursday, June 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुंगेर में पेशकार की गिरफ्तारी पर होगा डिपार्टमेंटल एक्शन:डिप्टी CM विजय सिन्हा बोले – यही है सुशासन की सबसे बड़ी पहचान


मुंगेर में प्रमंडलीय आयुक्त के पेशकार मुकेश कुमार को निगरानी विभाग ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह मामला उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में प्रमुखता से उठा। इस मुद्दे पर भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के प्रधान सचिव सी.के. अनिल ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुकेश कुमार सामान्य प्रशासन विभाग के कर्मचारी हैं। अनिल ने कहा कि यदि वह उनके विभाग में होते तो वे उनका तबादला दो मिनट में करवा देते, लेकिन सभी प्रशासनिक विभाग बंटे हुए हैं। गलत करने पर कोई बचेगा नहीं – उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पेशकार मुकेश कुमार के मामले पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से सवाल किया गया। उन्होंने इसे सुशासन की सबसे बड़ी पहचान बताया। सिन्हा ने कहा कि चाहे कोई कितना भी बड़ा पद पर हो या बड़े लोगों के निकट हो, गलत करने पर कोई बचेगा नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि पेशकार मुकेश पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी और ‘कांग्रेस-राजद कल्चर’ या ‘भोकाल’ नहीं, बल्कि सुशासन और समृद्धि की बात चलेगी। 1 लाख 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था दो दिन पहले मुंगेर कमिश्नर कार्यालय में प्रशाखा पदाधिकारी सह पेशकार मुकेश कुमार को निगरानी विभाग ने 1 लाख 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी के बाद मुंगेर में यह खबर आग की तरह फैल गई। लोगों में इस बात को लेकर आश्चर्य था कि जिस कार्यालय में प्रमंडलीय आयुक्त बैठते हैं, वहीं का एक कर्मी भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया गया और निगरानी विभाग के हत्थे चढ़ गया। यह मामला उपमुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी उठाया गया था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles