मुख्यमंत्री के पदार्पण दिवस के अवसर पर मुंगेर जिला मुख्यालय में पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लगभग 700 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जबकि वाहनों के परिचालन मार्ग में भी बदलाव किया गया है। दो दिवसीय कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि 5 मई को मुख्यमंत्री के आगमन के लिए सफियाबाद हेलीपैड से योगाश्रम तक सभी तैयारियां कर ली गई हैं। इन प्रमुख स्थलों पर लगभग 500 जवान तैनात किए गए हैं, जिनमें 100 पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। इनमें डीएसपी और क्यूआरटी जवान भी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। ड्रोन शो देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ने की संभावना पोलो मैदान में लेजर शो और ड्रोन शो देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने किला गेट के बाहर निर्धारित स्थलों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। विभिन्न जगहों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां आम लोगों की जांच के बाद ही उन्हें पोलो मैदान में प्रवेश करने दिया जाएगा। किला परिसर और पोलो मैदान की सुरक्षा में भी लगभग 150 से 200 जवान तैनात रहेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रूट पर 5 मई को कारकेड के साथ प्रशासन ने जायजा लिया। रास्ते से अतिक्रमण हटाया गया और सड़क किनारे लगने वाली सभी फुटकर दुकानों को भी हटा दिया गया है। वाहनों के परिचालन में हुआ परिवर्तन आज 5 मई को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिलेे में वाहनों के परिचाल में परिवर्तन किया गया है। जिसमें यातायात पुलिस के द्वारा वाहनों की परिचालन में बदलाव किया गया है जिससे लोगों को दिक्कतें ना हो। इसके लिए जमालपुर से मुंगेर आने वाले सभी याद्धत्री वाहन जमालपुर, सफियाबाद चौक, हेरु दियारा चौक, चुआबाग चौक, सोझी घाट तक आएंगे। जबकि जाने का मार्ग भी यही रहेगा। इसके अलावा लखिसराय से मुंगेर के बीच आवागमन करने वाले वाहन लखिसराय हेरु दियारा चौक, चुआबाग चौक, सोझभ् घट तक आएंगे। बरियारपुर से मुंगेर आवागमन करने वाले वाहन बरियारपुर, तेलिया तालाब जीरोमाईल, पांच नंबर गुमटी, तीन बटिया चौक, आईटीसी, लाल दरवाजा में बने पार्किग स्थल पर आएंगे। वहीं बगुसराय से मुंगेर के बीच आवागमन करने वाले वाहन चालक बेगुसराय, खगड़िया, श्री कृष्णा सेतु पुल गीता बाबू रोड हाते हुए लाल दरवाजा में बनाया गया अस्थायी पार्किग के लिए जाएगे। पुलिस प्रशासन के द्वारा निर्धारित किया गया पार्किंग स्थल पर वाहन को लगाने का आदेश दिया गया है।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गाड़ियों का रूट बदला:मुंगेर में CM की सुरक्षा में 700 जवान, 100 पुलिस अधिकारी तैनात