Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Dhanbad News: धोखे से राजस्थान से लाकर धनबाद में की थी हत्या, 16 वर्ष बाद प्राथमिकी दर्ज

Dhanbad News: धोखे से राजस्थान से लाकर धनबाद में की थी हत्या, 16 वर्ष बाद प्राथमिकी दर्ज

धनबाद, 16 साल पुराने हत्या के एक मामले में राजस्थान की एक अदालत के आदेश पर धनबाद थाना में दो मई को प्राथमिकी दर्ज की गयी. परिजन मुकदमा दर्ज कराने के लिए लगातार धनबाद से राजस्थान के पाली तक चक्कर लगाते रहे. पाली जिले के हाल पुराना हाउसिंग बोर्ड कृषि मंडी के पीछे रहने वाली मधु के अनुसार, उनके पति संपत राज को लक्ष्मण जोशी, उनकी पत्नी कांता, मीना, भगवती उर्फ बबली राजपुरोहित, श्याम नाई सहित अन्य लोग ‘घूमने’ के बहाने अपने साथ चलने के लिए बोले. कहा कि वे लोग 4-5 दिनों में लौट आयेंगे. सभी आरोपी संपत को टैक्सी में बैठाकर ले गये, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी वह घर नहीं लौटे. जब मधु ने आरोपियों से पूछताछ की, तो उन्हें अलग-अलग तरह की बातें बतायीं.

अस्पताल के रिकॉर्ड से मिली मौत की जानकारी

मधु ने वर्षों पति की तलाश की. पुलिस-प्रशासन से शिकायतें कीं. लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. बड़ा खुलासा तीन सितंबर 2024 को हुआ, जब मधु अपने पति की तलाश में जोधपुर से धनबाद पहुंचीं. यहां रेलवे स्टेशन और स्थानीय थाने में जानकारी ली. पुलिस रिकॉर्ड खंगाले. रिकॉर्ड के अनुसार, संपत राज की मृत्यु हो चुकी थी. मधु ने संबंधित अस्पताल से संपर्क किया, जहां से प्राप्त दस्तावेजों ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया. शिकायतकर्ता के अनुसार, दस्तावेजों में सामने आया कि संपत राज को पाली से धनबाद लाया गया और एक होटल में उन्हें जहर देकर मार दिया गया.

होटल में जहर खिला हत्या करने व शव जलाने का आरोप

आरोप है कि इस साजिश में लक्ष्मण जोशी, कांता, मीना, भगवती उर्फ बबली, श्याम नाई, रवींद्र कुमार, मनोज कुमार और राजेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे. राजेश कुमार भूली बी ब्लॉक, मनोज कुमार खेसान कॉलोनी धनबाद का रहनेवाला है. 30 मार्च 2010 को बिना परिजनों को सूचना दिये शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया.

The post Dhanbad News: धोखे से राजस्थान से लाकर धनबाद में की थी हत्या, 16 वर्ष बाद प्राथमिकी दर्ज appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles