Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुख्यमंत्री नीतीश की यात्रा से पहले तैयारियों का निरीक्षण:अरवल के इटवा-बेलखारा में पंचायती राज मंत्री ने लिया जायजा


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित ‘समृद्धि यात्रा’ के मद्देनजर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश और जिला पदाधिकारी ने 23 मार्च को इटवा और बेलखारा में कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं की समीक्षा निरीक्षण के दौरान मंच, बैठने की व्यवस्था, हेलीपैड, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी तैयारियों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए गए। मंत्री का बयान दीपक प्रकाश ने कहा कि यह यात्रा जिले के विकास और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा। जिला प्रशासन की तैयारी जिला पदाधिकारी और उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सतर्कता और समन्वय के साथ तैयारियों में जुटे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles