![]()
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से आयोजित मद्य निषेध अवर निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा मुजफ्फरपुर के 28 परीक्षा केंद्रों पर होगी। जिसमें करीब 15 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है, जबकि 10:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी कैमरे, जैमर, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की व्यवस्था की गई है। प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग होगी। अभ्यर्थियों के बाएं हाथ के अंगूठे के निशान और फोटो का मिलान कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा संचालन के लिए 28 स्टैटिक दंडाधिकारी, 14 जोनल दंडाधिकारी और छह उड़नदस्ता दल तैनात किए गए हैं। सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सीएम के दौरे के बीच परीक्षा, अभ्यर्थियों को मिलेगी विशेष सुविधा इसी दिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भी मुजफ्फरपुर दौरा प्रस्तावित है। इसे लेकर शहर के कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। हालांकि जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थी अपना वैध एडमिट कार्ड दिखाकर आवश्यकतानुसार प्रतिबंधित मार्गों से भी आवागमन कर सकेंगे, ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। अभ्यर्थियों के लिए चलेंगी पांच परीक्षा स्पेशल ट्रेनें परीक्षार्थियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर मंडल ने पांच विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। 03216 मुजफ्फरपुर-सीवान (हाजीपुर होकर)- दोपहर 2 बजे 03220 मुजफ्फरपुर-बेतिया (मोतिहारी होकर)- दोपहर 2 बजे 03213 बेतिया-सीवान (मुजफ्फरपुर होकर)- दोपहर 2 बजे 03215 मधुबनी-हाजीपुर (समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर होकर)- दोपहर 2 बजे 03217 समस्तीपुर-सीवान (मुजफ्फरपुर–हाजीपुर होकर)- दोपहर 2 बजे इन ट्रेनों से परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। जंक्शन पर बढ़ाई गई सुरक्षा परीक्षा और मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए मुजफ्फरपुर जंक्शन की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। रेल डीएसपी ने शनिवार को जंक्शन का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए जवानों और अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी गई। साथ ही सभी सुरक्षा कर्मियों को भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने, निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी तरह की अफवाह या अव्यवस्था से बचने की अपील की है।

![MLC 2026 [WATCH]: Kieron Pollard hurts himself while celebrating Matthew Breetzke’s wicket](https://crickettimes.com/wp-content/uploads/2026/07/Kieron-Pollard-hurts-himself-while-celebrating-Matthew-Breetzkes-wicket.webp)