Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में एलएस कॉलेज के प्रोफेसर के घर चोरी:20 लाख के गहने-ढाई लाख कैश लेकर भागे बदमाश, ग्रिल तोड़कर घर में घुसे चोर


मुजफ्फरपुर में एलएस कॉलेज के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. शिवारंजन चतुर्वेदी के घर में लाखों रुपये की चोरी हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज स्थित चित्रकूट नगर रोड संख्या-5 की है। बदमाश खिड़की और लोहे की ग्रिल तोड़कर घर के अंदर घुसे और अलमारी में रखे करीब 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और 2.5 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह तब हुई जब परिवार के सदस्य नींद से जागे। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सुबह खुला चोरी का राज प्रो. शिवारंजन चतुर्वेदी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। बुधवार सुबह करीब छह बजे जब वह सोकर उठे, तो घर के एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक होने पर परिवार के लोग घर के पिछले हिस्से में पहुंचे, जहां कमरे की खिड़की और लोहे की ग्रिल टूटी हुई दिखाई दी। इसके बाद जब कमरे के अंदर प्रवेश किया गया, तो वहां का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। कमरे में रखी अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी में रखे गहने और कैश गायब मिले। गहनों और नकदी पर किया हाथ साफ पीड़ित के अनुसार, चोरों ने गोदरेज अलमारी को निशाना बनाया। अलमारी में परिवार के कई कीमती सोने-चांदी के आभूषण रखे थे, जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा करीब ढाई लाख रुपये नकद भी अलमारी से गायब मिले। घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं। पूर्व चालक समेत कई लोगों पर शक प्रो. चतुर्वेदी ने अपने आवेदन में पूर्व चालक समेत कुछ अन्य लोगों पर संदेह जताया है। उन्होंने बताया कि चालक ने करीब 15 दिन पहले ही नौकरी छोड़ी थी और उसे घर की पूरी जानकारी थी। इसके अलावा घरेलू काम से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी पुलिस को दिए गए हैं। पुलिस जांच में जुटी सदर थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles