Friday, August 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में कारोबारी के मुंशी से 3.18 लाख की लूट:दुकान से घर लौट रहे थे, हथियारबंद अपराधियों ने घेरा; CCTV खंगाल रही पुलिस


मुजफ्फरपुर में आलू-प्याज कारोबारी के मुंशी से लूट हुई। हथियार के बल पर अपराधियों ने 3.18 लाख रुपए लूट लिए। घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक ओवरब्रिज के पास गुरुवार देर रात हुई। पीड़ित मुंशी श्रीकांत ने बताया कि बाजार समिति स्थित दुकान बंद कर रात में घर लौट रहा था। चांदनी चौक ओवरब्रिज के नीचे पहले से घात लगाए बैठे छह नकाबपोश अपराधियों उन्हें रोक लिया। कनपटी पर पिस्तौल सटाकर जान से मारने की धमकी दी और रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बैग में दुकान की दिनभर की बिक्री के कुल 3 लाख 18 हजार रुपए नकद थे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी अपनी बाइक पर सवार होकर हथियार लहराते हुए मुख्य सड़क की ओर फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस और दुकान मालिक को मामले की सूचना दी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पीड़ित मुंशी का पूरा बयान दर्ज किया। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी विपिन रंजन ने दावा किया है कि अपराधियों के हुलिए और भागने की दिशा के आधार पर छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles