Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में मारपीट में घायल किशोर की मौत:अस्पताल के बाहर लोगों का हंगामा; मां बोली- घर से बुलाकर मेरे बेटे को बेरहमी से मारा


मुजफ्फरपुर में मारपीट में घायल किशोर की मौत हो गई। एक सप्ताह से इलाज चल रहा था। मौत की खबर मिलते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया। अस्पताल कैंपस में जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान रेलवे कॉलोनी निवासी प्रदीप राम के पुत्र विक्रम कुमार(14) के तौर पर हुई है। मां आशा देवी ने आरोप लगाया है कि बीते सप्ताह मंगलवार की रात किसी ने फोन कर विक्रम को बुलाया था। इसके बाद हमलावरों ने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित भी किया। गंभीर हालत पहले SKMCH में भर्ती कराया था। बाद में प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए, फिर भी उसकी जान नहीं बची। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी एसडीपीओ सिटी-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि परिजनों के लिखित आवेदन पर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इलाके में भारी आक्रोश स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आरोपियों के खिलाफ समय रहते सख्त कार्रवाई होती, तो शायद ऐसी नौबत न आती। फिलहाल, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रभावित इलाकों और अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles