Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी कृषि मेले का समापन, किसानों को मिला सम्मान:राधा मोहन सिंह ने किया पुरस्कृत,संस्थानों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा


मोतिहारी के पिपरा कोठी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय कृषि मेले का समापन सोमवार को हुआ। मेले के तीसरे दिन पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रगतिशील किसानों, एफपीओ, पशुपालकों और विभिन्न वर्गों के उत्कृष्ट स्टॉल संचालकों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। किसानों ने नवाचार आधारित उत्पादों का प्रदर्शन किया इस मेले में खाद-बीज, फल-फूल, सब्जी, अनाज, कृषि यंत्र, पौधे और मशरूम सहित आधुनिक कृषि तकनीक से जुड़े सरकारी एवं निजी स्टॉल लगाए गए थे। उत्पादक किसानों ने भी अपने नवाचार आधारित उत्पादों का प्रदर्शन किया। मेले में पशु प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के पशुपालकों ने अपने मवेशियों को प्रस्तुत किया। घोड़ा वर्ग में बसवरिया के चंदन कुमार को प्रथम, झगड़ा के भुजबल सहनी को द्वितीय और पंडितपुर के अमित कुमार को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। गाय वर्ग में बार कुरवा निवासी नितेश को पहला स्थान गाय वर्ग में बार कुरवा निवासी नितेश कुमार को प्रथम, भटवालिया के रविंद्र कुमार सिंह को द्वितीय तथा मझरिया के मयंक कुमार को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, भैंस वर्ग में साधु शरण सिंह को प्रथम, मकड़ी महुआ के पुनदेव राय को द्वितीय एवं बरकुरवा की उर्मिला देवी को तृतीय पुरस्कार मिला। बैल वर्ग में बसवरिया के शिव शंकर राय को प्रथम, तुरकौलिया के मोहम्मद इमरान आलम को द्वितीय तथा पिपराडीह के राजा राम महतो को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। स्टॉल प्रतियोगिता में जानकी जीविका स्वयं सहायता समूह सहित अन्य संस्थानों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। ये अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर ‘उन्नत तकनीक, आत्मनिर्भर किसान’ के सातवें संस्करण पुस्तक का विमोचन भी किया गया। समारोह में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.एस. पाण्डेय, विधायक प्रमोद कुमार, श्यामबाबू यादव, उपमेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह, मदर डेयरी के यूनिट हेड अनुपम कुमार एवं केवीके प्रमुख सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles