मोतिहारी के शिकारगंज थाना क्षेत्र के हरिहरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट हिंसक हो गई। इस दौरान चाकूबाजी में एक पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जानकारी के अनुसार, हरिहरा गांव में जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें बिट्टु राय और रीना देवी (पहलाद राय की पत्नी) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। आरोपियों में दो पुरुष और एक महिला शामिल घटना की सूचना मिलते ही शिकारगंज थाना पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सहित कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान आरोपी गोविंदा राय के पास से घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू बरामद किया गया है। इसे मामले में एक महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में लोगों का भरोसा बढ़ा है।
मोतिहारी में जमीन विवाद में चाकूबाजी, दो घायल:पुलिस ने चार घंटे में 3 आरोपियों को किया अरेस्ट; बंटवारे को लेकर मारपीट