Friday, July 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में डूबने से 3 लोगों की मौत:अलग-अलग थाना में गई जान, जांच जारी


मोतिहारी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में डूबने की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। ये हादसे बंजरिया, पिपराकोठी और अरेराज थाना क्षेत्रों में हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों की पहचान अरेराज थाना क्षेत्र के दिलीप कुमार, पिपराकोठी थाना क्षेत्र के सुखारी कुमार और बंजरिया थाना क्षेत्र की काजल कुमारी के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मोतिहारी सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। मौत नहर में डूबने से हुई पिपराकोठी थाना क्षेत्र में सुखारी कुमार की मौत नहर में डूबने से हुई। मृतक के दादा रामजनम राय ने बताया कि सुखारी नहर तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। बंजरिया थाना क्षेत्र में काजल कुमारी की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हुई। परिजनों के अनुसार, काजल भैंस बांधने गई थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही अरेराज थाना क्षेत्र में दिलीप कुमार की भी डूबने से मौत हुई है। इस मामले में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। तीनों घटनाओं के बाद संबंधित थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लगातार बारिश और बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और पानी के किनारे जाने से बचने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles