Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में 14 करोड़ की मोती झील परियोजना को मंजूरी:सांसद राधामोहन सिंह ने किया शिलान्यास, कल से काम होगा शुरू


बिहार में नई सरकार के गठन के बाद विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी को एक महत्वपूर्ण परियोजना मिली है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने शहर की ऐतिहासिक मोती झील के विकास के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति दी है। इस परियोजना का शिलान्यास पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी के रॉबिन क्लब मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मोती झील मोतिहारी की पहचान और सांस्कृतिक धरोहर – सांसद राधा मोहन सिंह शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा कि मोती झील मोतिहारी की पहचान और सांस्कृतिक धरोहर है। इसके विकास से शहर को नई दिशा मिलेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना और शहर की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना भी है। इस परियोजना के तहत मोती झील क्षेत्र में कई आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इनमें रोइंग क्लब का उन्नयन, सुंदर घाटों का निर्माण, व्यू प्वाइंट, वॉकिंग ट्रैक, आकर्षक लाइटिंग, म्यूजिक शो, बोटिंग सुविधा, रेस्टोरेंट, चिल्ड्रेन पार्क, सेल्फी प्वाइंट, पार्किंग और सांस्कृतिक स्थल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, गायत्री मंदिर के पास एक भव्य व्यू डेक बनाया जाएगा, जिससे पूरे झील का मनोरम दृश्य देखा जा सकेगा। झील के किनारे एक अत्याधुनिक लाइट एंड म्यूजिक शो भी शामिल परियोजना में झील के किनारे एक अत्याधुनिक लाइट एंड म्यूजिक शो भी शामिल है, जिस पर लगभग 8 करोड़ 81 लाख रुपये खर्च होंगे। इस शो में एलईडी लाइटिंग, लेजर इफेक्ट, वॉटर स्क्रीन प्रोजेक्शन और साउंड सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। इसका उद्देश्य मोतिहारी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को आकर्षक रूप से प्रस्तुत करना है। परियोजना में झील की सफाई, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि शहरवासियों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सके। इस अवसर पर हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान, मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, सदर एसडीओ निशांत सिहारा और नगर आयुक्त आशीष कुमार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles