Monday, August 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में 2 चोरी कांडों का खुलासा:संग्रामपुर थाना पुलिस ने तीन चोर अलग-अलग मामलों में पकड़े


मोतिहारी के संग्रामपुर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि गुप्त सूचना के आधार पर चांदपुर गांव स्थित मुन्ना यादव के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल बरामद हुई। वाहन की जांच में उसके चेसिस नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर में भिन्नता पाई गई। विस्तृत जांच से पता चला कि यह मोटरसाइकिल मुजफ्फरपुर नगर थाना कांड संख्या-153/19 से चोरी की गई थी। पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी मुन्ना यादव को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी कार्रवाई में, संग्रामपुर थाना कांड संख्या-151/26 से संबंधित डीजे चोरी के मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान भवानीपुर निवासी सत्यम कुमार उर्फ मुस्कान और आयुष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सके। इन दोनों मामलों में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है और चोरी की घटनाओं में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles