Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में DSP के नेतृत्व में फ्लैग मार्च:मुहर्रम को लेकर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील


मोतिहारी में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में सदर डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में नगर और छतौनी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने कहा कि मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने सभी समुदायों से मिल-जुलकर शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की। डीएसपी ने लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा। कठोर कार्रवाई की जाएगी डीएसपी ने स्पष्ट किया कि समाज में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है। उन्होंने चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने नागरिकों से भी सतर्क रहने और अपने आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने का आग्रह किया, ताकि किसी भी साजिश को समय रहते विफल किया जा सके। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया प्रशासन ने संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती है। इन इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी भीड़ के बीच रहकर हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। पुलिस का उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को होने से पहले रोकना है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया और विश्वास जताया कि मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाया जाएगा। प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है, ताकि जिले में शांति और सद्भाव कायम रह सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles