Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मौलाना तौसीफ आलम को न्याय दिलाने की मांग:कटिहार में जिला नौजवान कमेटी ने निकाला कैंडल मार्च


कटिहार के शहीद चौक पर मौलाना तौसीफ आलम को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिला नौजवान कमेटी ने शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया, जिन्होंने हाथों में मोमबत्तियां लेकर न्याय की मांग की और एकजुटता प्रदर्शित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला नौजवान कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद इजहार अली ने की। उन्होंने कहा कि कमेटी न्याय की लड़ाई शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीकों से जारी रखेगी। उन्होंने इस कैंडल मार्च को पीड़ित के प्रति समर्थन और न्याय की मांग का प्रतीक बताया। सामाजिक कार्यकर्ता रिजवान मजहरी ने इस अवसर पर कहा कि समाज में न्याय और कानून की मजबूती के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी होगी। उन्होंने इस अभियान को लोगों को जागरूक करने और न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का प्रयास बताया। यह कार्यक्रम पूरे समय शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें आयोजकों ने अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इस मौके पर जियाउल कुरेशी, मोहम्मद तौसीफ, सुल्तान, मोहम्मद गुड्डू और इमरान कुरेशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles