Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

युवा कुशवाहा महासभा की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई


अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा रामगढ़ के तत्वावधान में कुशवाहा धर्मशाला, रामगढ़ में बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा रामगढ़ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार दांगी और संचालन युवा जिला महासचिव नीतीश कुमार दांगी ने किया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव ललित महतो व अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार बबलू मौजूद थे। सम्मानित अतिथि रांची जिलाध्यक्ष व प्रदेश कोषाध्यक्ष की उपस्थित रहे। संजय मेहता भी शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सह कार्यक्रम प्रभारी उत्तम कुमार कुशवाहा, राजू कुमार महतो, जागेश्वर महतो, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भारती कुशवाहा व रामगढ़ जिलाध्यक्ष हरिनारायण कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, कमलनाथ कुशवाहा, ललन कुशवाहा,अजीत, संजय,सीतेश्वर,कुंदन, सुनील, इरफान सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। युवा शक्ति को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया गया। रामगढ़ जिला युवा कमेटी के सभी पदाधिकारियों के साथ रामगढ़ व गोला प्रखंड के पदाधिकारी व रामगढ़ जिले के विभिन्न प्रखंडों से पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता निभाई।जिलाध्यक्ष अरुण कुमार दांगी ने सभी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों, अतिथियों, जिला एवं प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों तथा समाज के सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, सहभागिता और मार्गदर्शन से संगठन को और मजबूत करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles