Monday, May 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रजरप्पा में डीजल चोरी का प्रयास विफल:पुलिस-सीसीएल की रेड, 9 गैलन और बाइक जब्त, आरोपी फरार


रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में डीजल चोरी की एक बड़ी साजिश को सीसीएल प्रबंधन और रजरप्पा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने नाकाम कर दिया। 23 मई की देर रात हुई इस छापेमारी में पुलिस और सुरक्षा बलों ने बेस वर्कशॉप परिसर के आसपास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर दबिश दी। बताया गया कि करीब 12 से 15 लोग डीजल चोरी की योजना बनाकर मौके पर जमा हुए थे। जैसे ही टीम ने कार्रवाई शुरू की। वहां मौजूद आरोपियों में अफरा-तफरी मच गई। वे अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। गैलन और चोरी के उपकरण बरामद छापेमारी के दौरान भागने की जल्दबाजी में आरोपी अपने कई सामान मौके पर ही छोड़ गए। संयुक्त टीम ने घटनास्थल से नौ मोटरसाइकिलें, 40 लीटर क्षमता वाले पांच गैलन, डीजल निकालने में इस्तेमाल होने वाले पाइप और रस्सियां बरामद की हैं। बरामद सभी सामानों को जब्त कर रजरप्पा थाना लाया गया है। पुलिस अब इन वाहनों और उपकरणों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का मानना है कि यह गिरोह लंबे समय से इस तरह की चोरी की योजना बना रहा था। बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। नामजद व अज्ञात आरोपियों पर केस सीसीएल प्रबंधन की ओर से इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन में रज्जाक अंसारी, असीरुद्दीन अंसारी, जाहिर अंसारी, रिजवान अंसारी, जिया उल, कोनेन अंसारी, इफ्तेखार, रविंद्र साव, कुदुस अंसारी, कलीम अंसारी और इजहार अंसारी सहित अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त होते ही सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles