Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रांची और बोकारो के दो सेंटर की जेट परीक्षा कैंसल:बोकारो के सेंटर में नहीं पहुंचा प्रश्नपत्र, रांची में उड़िया के पेपर में परेशानी


झारखंड लोकसेवा आयोग की ओर से आज झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) ली गई। इस परीक्षा में प्रश्नपत्र को लेकर रांची के जिला स्कूल और बोकारो के सरदार पटेल पब्लिक स्कूल, सेक्टर 9 में अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। इस हंगामे को देखते हुए आयोग ने दोनों सेंटर की परीक्षा रद्द कर दी है। इसे लेकर सूचना भी जानकारी कर दी गई है। जारी सूचना में बताया गया है कि दोनों ही सेंटर पर प्रश्नपत्र की अनुपलब्धता और पठनीय नहीं होने की वजह से कदम उठाया गया है। दोनों केंद्र की परीक्षा कब ली जाएगी, इसकी सूचना आयोग के वेबसाइट पर जारी की जाएगी। बोकारो में छात्रों ने किया हंगामा प्राप्त जानकारी के अनुसार बोकारो के सेक्टर 9 स्थित सरदार पटेल पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र की कमी और अधूरा पैकेट मिलने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई। परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे से ही केंद्र पर बैठा दिया गया था। हालांकि, दोपहर करीब 12:30 बजे उन्हें बताया गया कि संबंधित विषय का प्रश्न पत्र गलती से धनबाद भेज दिया गया है। इस सूचना के बाद अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने केंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने तत्काल हस्तक्षेप किया और बोकारो सेंटर के शिक्षा विषय (कोड-009) और रांची के सेंटर में होने वाले उड़िया विषय (कोड- 023) की परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया। आयोग ने बताया कि दोनों जगहों पर आयोजित यह परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी। नई तिथि, समय और केंद्र से संबंधित जानकारी जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। बाहर से आए छात्रों को हुई परेशानी इस अव्यवस्था से उन छात्रों को सबसे अधिक परेशानी हुई, जो झारखंड के बाहर के राज्यों से परीक्षा देने पहुंचे थे। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि 18 साल बाद हो रही इस परीक्षा के लिए उन्होंने तत्काल टिकट लेकर यात्रा की थी। उन्होंने कहा कि अंतिम समय में परीक्षा रद्द होने की सूचना से उन्हें भारी आर्थिक और मानसिक नुकसान उठाना पड़ा है। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अफवाहों से दूर रहने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है। हालांकि, इस घटना ने परीक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles