Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रांची में उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक की साजिश:तमाड़ के एक स्कूल से सैकड़ो उम्मीदवार धराए, पेपर और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त


राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित रांगामाटी में आज हो रही उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि रांगामाटी मेन रोड से बाएं एक से दो किलोमीटर अंदर स्थित एक स्कूल में गुप्त तरीके से इसकी तैयारी चल रही थी। यहां बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद रांची पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दो परीक्षार्थी मौके से भागने में सफल रहे। हालांकि पुलिस ने मौके पर मौजूद कई संदिग्धों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी। कई परीक्षार्थी हिरासत में, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त पुलिस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तमाड़ थाना पुलिस ने कम से कम चार लोगों को हिरासत में लेकर उनसे गहन पूछताछ शुरू की है। मौके से कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इन डिवाइस के माध्यम से परीक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा करने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। यह जानने का प्रयास कर रही है कि इस साजिश के पीछे कौन लोग शामिल हैं। हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस इस मामले को लेकर रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर के मुताबिक संदिग्ध सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं यह किसी बड़े गिरोह का हिस्सा तो नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है। पूरे घटनाक्रम पर उच्च अधिकारियों की नजर बनी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles