Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी:आरडीएक्स विस्फोट का मिला ईमेल, पुलिस छावनी में बदला कोर्ट परिसर


रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने का फिर से धमकी भरा ईमेल मिला है। ईमेल में लिखा गया है कि इस बार कोर्ट में विस्फोट आरडीएक्स से किया जाएगा। बताते चलें कि 6 फरवरी को भी रांची सिविल कोर्ट को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पुलिस जांच में जुटी टीम
इधर, धमकी मिलने के तुरंत बाद रांची पुलिस एक्टिव हो गई। मेल की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही कोर्ट परिसर में हर जगह तलाशी शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ाई गई
धमकी के बाद सिविल कोर्ट परिसर को पूरी तरह पुलिस छावनी में बदल दिया गया। समाहरणालय की ओर स्थित मुख्य प्रवेश द्वार को थोड़ी देर के लिए बंद किया गया। रांची पुलिस के साथ-साथ जिला प्रशासन भी हाई अलर्ट पर है। कोर्ट परिसर की गहन जांच कराई गई थी बताते चलें कि 6 फरवरी को भी रांची सिविल कोर्ट को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद पूरे कोर्ट परिसर की गहन जांच कराई गई। बम निरोधक दस्ते व अतिरिक्त पुलिस बल ने कोर्ट भवन के साथ-साथ परिसर के बाहर खड़े वाहनों की भी तलाशी ली। इससे पहले धनबाद कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles