Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस : पेसा नियमावली के तहत ग्राम सभा के अधिकारों पर हुई चर्चा

भास्कर न्यूज | लोहरदगा जिला परिषद लोहरदगा सभाकक्ष में शुक्रवार को पेसा नियमावली झारखंड 2025 को लेकर राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें पेसा नियमावली के विभिन्न प्रावधानों, ग्राम सभाओं की भूमिका एवं अनुसूचित क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने संबंधी विषयों पर मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं बताया गया कि पेसा नियमावली का उद्देश्य अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को अधिक अधिकार प्रदान करना तथा विकास योजनाओं में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। नियमावली के तहत ग्राम सभा को स्थानीय संसाधनों के संरक्षण, विकास योजनाओं की निगरानी, सामाजिक अंकेक्षण, परंपरागत व्यवस्थाओं के संरक्षण एवं सामुदायिक हितों से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण अधिकार दिए गए हैं। वहीं बताया गया कि नियमावली में ग्राम सभा की नियमित बैठकें, योजनाओं की स्वीकृति एवं निगरानी, सरकारी एवं गैर-सरकारी एजेंसियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा, उपलब्ध श्रमबल के उपयोग की योजना, प्रवासी श्रमिकों से संबंधित सूचना एवं संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं। वहीं जानकारी दी गई कि ग्राम सभा विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर सकती है तथा आवश्यकतानुसार संबंधित विभागों को सुझाव एवं निर्देश दे सकती है। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत एवं अन्य संस्थाओं को ग्राम सभा के प्रति जवाबदेह बनाने का भी प्रावधान किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि पेसा नियमावली अनुसूचित क्षेत्रों में लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण को मजबूत करने और स्थानीय समुदायों को निर्णय प्रक्रिया में सहभागी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पेसा नियमावली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके प्रावधानों की व्यापक जानकारी आमजन एवं संबंधित हितधारकों तक पहुंचाना था। मौके पर जिप अध्यक्ष सुखदेव उरांव, डीडीसी राज महेश्वरम, पीडीआइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला स्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ सहित अन्य लोग उपस्थित थे। राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में उपस्थित जिले का प्रशासनिक महकमा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles