Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रानीगंज के नवीन सिंह की तारातला हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रानीगंज के नवीन सिंह की तारातला हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रानीगंज से जितेंद्र त्रिवेदी की रिपोर्ट

Taratala Godown Tragedy: कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम ढहने से रानीगंज के श्रमिक नवीन सिंह (40) की मौत हो गयी. इसके बाद नवीन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. नवीन सिंह की मलबे में दबने से मौत होगयी. दुर्घटना के 24 घंटे बाद भी कोलकाता में राहत व बचाव कार्य जारी है.

नवीन की पत्नी और बेटा कोलकाता पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही नवीन सिंह की पत्नी नेहा देवी और उनका बड़ा बेटा प्रिंस सिंह कोलकाता के लिए रवाना हो गये. मूलत: बिहार के मुंगेर जिले के घरारा गांव के रहने वाले नवीन सिंह के पिता ज्वार सिंह (70) भी रानीगंज पहुंचे.

सुबह 10 बजे फोन पर हुई थी पत्नी से बात

रानीगंज के लायक बांध तीन नंबर धौड़ा स्थित अपने घर में मौजूद नवीन सिंह की बेटी कोमल कुमारी ने बताया कि हादसे से पहले सुबह करीब 10:00 बजे उनकी मां की अंतिम बार पिता से फोन पर बात हुई थी. तब नवीन ने कहा था कि वह काम में व्यस्त हैं. बाद में बात करेंगे. इसके कुछ ही समय बाद गोदाम ढहने की खबर मिली. उसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया.

इसे भी पढ़ें : कोलकाता : तारातला गोदाम हादसे में मृतकों की संख्या 11 पहुंची, रडार की मदद से मलबे में तलाशे जा रहे लोग

Taratala Godown Tragedy: परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे नवीन

कोमल ने बताया कि उसके पिता परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य हैं. परिवार में उनकी मां, बड़ा भाई, एक छोटा भाई है. बेटी ने कहा कि उसके पिता बाहर जाकर कमाते हैं और उससे परिवार का भरण-पोषण होता है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नवीन के हाथ पर बना है नाम का टैटू : परिजन

नवीन सिंह के रिश्तेदार जग्गू सिंह ने बताया कि नवीन वर्षों से निर्माण कार्य से जुड़े थे. काम के सिलसिले में कोलकाता, गुजरात, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में जाते रहते थे. हादसे से पहले उन्होंने पत्नी से बात की थी और जल्द पैसे भेजने की बात कही थी. कुछ घंटे बाद दुर्घटना की खबर आयी. परिजनों के अनुसार, नवीन के हाथ पर उनके नाम का टैटू बना है, जिससे उनकी पहचान में मदद मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें

कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम हादसे के बाद क्यों चर्चा में है बेहरा ब्रदर्स?

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने से 5 मरे, रेस्क्यू में ली गयी सेना की मदद, 3 गिरफ्तार, देखें Photos

तारातला हादसे के मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 12 लाख रुपए, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने घटना पर जताया शोक

तारातला में निर्माणाधीन गोदाम का छत गिरने के बाद अब हुगली में स्कूल भवन का हिस्सा ढहा

The post रानीगंज के नवीन सिंह की तारातला हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles